Home KORBA राज्य में दिख रहा मिचौंग का असर, जानिए प्रदेश में कब तक...

राज्य में दिख रहा मिचौंग का असर, जानिए प्रदेश में कब तक होगी बारिश ?

0
198

acn18.com रायपुर. छत्तीसगढ़ में मिचौंग तूफान का असर दिख रहा है. प्रदेश के अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई है. बीते दो दिनों में 5 संभागों में हो रही बारिश के साथ ठंड भी बढ़ी है. दक्षिण बस्तर में लगातार 2 दिनों से बारिश हो रही है. वहीं आने वाले 2 दिनों तक बारिश के बने रहने की संभावना है. बारिश के चलते अधिकतम जिलों में तापमान 6 से 8 डिग्री कम होने की संभावना है.

मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से बादल छटने के बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है. जबकि अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

वहीं आज प्रदेशभर में बादल छाए रहने के आसार हैं. साथ ही कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. बता दें कि पिछले 24 घंटों में बस्तर में 6 सेंटीमीटर बारिश हुई है.

स्मृति दिवस पर याद किया गया बीआर अंबेडकर को,भाजपा नेताओं ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

error: Content is protected !!