Home Uncategorized छत्तीसगढ़ की सत्ता पर भाजपा का कब्जा : CG सुपरस्टार अनुज शर्मा...

छत्तीसगढ़ की सत्ता पर भाजपा का कब्जा : CG सुपरस्टार अनुज शर्मा बोले- भाजपा ने बनाया है भाजपा ही सुधारेगी, घोषणा पत्र पर करेंगे काम

0
43

acn18.com रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 54 सीटें जीतकर सत्ता पर कब्जा कर लिया है. जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी प्रदेश कार्यालय पहुंच रहे हैं. इस बीच रायपुर धरसींवा से भाजपा प्रत्याशी अनुज शर्मा और रायपुर ग्रामीण से प्रत्याशी मोतीलाल साहू विधायक बनने के बाद पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे.

image 2023 12 04T122627.453

अनुज शर्मा ने कहा कि, यह धरसींवा क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद है. उत्साह है, मैसेज है, मैं इनके सामने शीश झुकाता हूं. जनता के सामने हमारे सारे कार्यकर्ताओं ने काम किया है. पीएम मोदी की गारंटी थी, भारतीय जनता पार्टी का विश्वास था, इसलिए जीत हासिल की. हमने धरसींवा क्षेत्र के लिए इस बार फिर घोषणा पत्र जारी किया था, उसी पर काम करेंगे. हमने बनाया है, हम ही सब सवारेंगे. भाजपा ने बनाया है भाजपा ही सुधारेगी. हमारी पार्टी में हर कोई कार्यकर्ता होता है, जो हमारी पार्टी तय करेगी वही तय होगा.

पाकिस्तान के बौद्ध मंदिर में मिला 2 हजार साल पुराना खजाना, देखकर पुरातत्वविदों की चमक उठीं आंखें