Home KORBA एसईसीएल कुसमुंडा खदान में फिर एक मशीन हुई जलकर खाक,सुरक्षा पखवाड़े के...

एसईसीएल कुसमुंडा खदान में फिर एक मशीन हुई जलकर खाक,सुरक्षा पखवाड़े के बीच मशीन जलने की दूसरी घटना….देखिए वीडियो

0
45

acn18.com कुसमुंडा /एसईसीएल के कुसमुंडा खदान में बुधवार की देर रात सरफेस माइनर जिसे कोयल कटिंग मशीन भी कहा जाता है मैं भीषण आग लग गई। मशीन को ऑपरेट कर रहे ऑपरेटर की समझ में आया ही नहीं त्याग लगी कैसे उसने तो बस किसी तरह मशीन से कूद कर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना के बाद घटनास्थल पर दमकल पहुंची लेकिन तब तक मशीन आधे से अधिक जल चुकी थी।

धू-धू कर जल रही इस करोड़ों रुपए की कोयला कटिंग मशीन में आज आग उस समय लगी जब एसइसीएल सुरक्षा पखवाड़ा मना रहा है। गेवरा खदान में ठेका कंपनी रुंगटा के कोयला भरे टिप्पर में आग लगने के कुछ घंटे बाद ही कुसमुंडा खदान में एक मशीन आज की चपेट में आ गई। भ्रष्टाचार के आगोश में समाए अधिकारी कितने सजग हैं यह लगातार दो घटनाओं से जाना जा सकता है। एक तरफ पखवाड़े के नाम पर लाखों लाख रुपए की बंदरबाट और इसी बीच कीमती मशीन का जलना अनेक संदेह को जन्म देता है।