Home KORBA इंदिरा स्टेडियम हुआ बदहाल: खंडहर हो चुकी है सीढ़ियां ,शाम होते ही...

इंदिरा स्टेडियम हुआ बदहाल: खंडहर हो चुकी है सीढ़ियां ,शाम होते ही शराबियों का लगता है जमावड़ा

0
100

WhatsApp Image 2023 11 25 at 16.00.37

acn18.com कोरबा /कोरबा जिले का एकमात्र प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडिय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। देखरेख की अभाव में स्टेडियम काफी जर्जर और खराब हो गया है। स्टेडियम की रौनकता भी अब चली गई है। शाम होते ही यहां शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। लोग चाहते हैं,कि स्टेडियम की देखरेख के प्रति प्रशासन गंभीरता दिखाए।

WhatsApp Image 2023 11 25 at 16.00.37 1

कोरबा जिले का एक मात्रा प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम धीरे धीरे अपनी चमक खोने लगा है। स्टेडियम में अब वह बात नहीं रही जो पहले कभी हुआ करती थी। बड़े आयोजन ना होने और देखरेख के अभाव में स्टेडियम बदहाल होने लगा है। स्टेडियम में जगह जगह दरारें पड़ने लगी हैं। सीढ़ीयां जहां पूरी तरह से जर्जर हो गई है वहीं भवन की रंगत भी फीकी पड़ने लगी है। स्टेडियम की इस दशा से क्षेत्र के लोग काफी दुखी है। शाम होते ही यहां शराबियों का जमावड़ा लग जाता है और उनके द्वारा जाम छलकाए जाते हैं जिनके अवशेष जहां तहां देखे जा सकते हैं। लोग चाहते हैं,कि स्टेडियम की देख रेख के प्रति प्रशासन गंभीरता दिखाए वहीं शराबियों के खिलाफ कार्रवाई का डंडा चलाया जाए।

WhatsApp Image 2023 11 25 at 16.00.36

इंदिरा स्टेडियम में बड़े आयोजन को हुए एक अरसा हो गया है। यही वजह है,कि स्टेडियम का रखरखाव नहीं हो पा रहा है। स्टेडियम में कोई बड़े खेल के आयोजन होंगे तभी जाकर इसकी पुरानी रंगत वापस आएगी।

बारातियों से भरी बोलेरो वाहन हुई हादसे का शिकार,मोरगा के पास हुआ हादसा,आधा दर्जन लोग हुए घायल

error: Content is protected !!