spot_img

पंजाब के गुरुद्वारा में पुलिस-निहंगों में फायरिंग : गोली लगने से एक पुलिसकर्मी की मौत, DSP समेत 10 घायल; माहौल तनावपूर्ण, कब्जे का विवाद

Must Read

acn18.com पंजाब/ पंजाब में कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर कब्जे को लेकर आज गुरूवार सुबह पुलिस और निहंगों के बीच फायरिंग हो गई। जिसमें एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि DSP समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

- Advertisement -

अभी भी गुरुद्वारे के भीतर 30-40 हथियारबंद निहंग मौजूद होने की संभावना है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने कोई एक्शन लिया तो वे फिर इसका विरोध करेंगे। इस घटना के बाद कपूरथला में माहौल तनावपूर्ण है। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी भी पहुंच गए हैं।

निहंगों को गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस

इस गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर 2 गुटों में विवाद चल रहा है। बीती रात पुलिस ने कब्जा करने वाले 10 निहंगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना थी कि इस केस की FIR में शामिल कुछ निहंग इस गुरुद्वारे में छिपे हुए हैं। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस गुरुद्वारे में पहुंची। इस दौरान निहंगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। माहौल बिगड़ा तो पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

ये पुलिसकर्मी घायल हुए

सुल्तानपुर लोधी SHO लखविंदर सिंह के अनुसार फायरिंग में पुलिस कर्मचारी जसपाल सिंह निवासी गांव मनियाला की मौत हुई है। वहीं घायलों की पहचान डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण सैनी, एएसआई सुखदेव सिंह, कॉन्स्टेबल बबलप्रीत सिंह, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई गुरमीत सिंह, सुरिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, हरभजन सिंह, रमनदीप सिंह और हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। इन्हें सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती करवाया गया है।

कपूरथला डीसी कैप्टन करनैल सिंह, आईजी जालंधर रेंज एस भूपति, SSP वत्सला गुप्ता समेत आला अ धिकारी सुल्तानपुर लोधी पहुंच गए हैं और इस स्थिति से कैसे निपटा जाए, इसे लेकर गुरुद्वारा बेर साहिब में मीटिंग की जा रही है।

सेवादारों को बनाया बंधक, पैसे-मोबाइल छीना गुरुद्वारा अकाल बुंगा में बुड्डा दल के मुखी बाबा बलवीर सिंह 96वें करोड़ी काबिज थे। उन्होंने बाबा निरवैर सिंह ढिल्लो को गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार की जिम्मेदारी सौंपी हुई थी। 21 नवंबर यानि मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे बाबा बुड्डा दल से अलग हुए गुट के मुखी संत बाबा मान सिंह अपने 15-20 साथियों के साथ गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब में जबरन दाखिल हो गए।

यहां उन्होंने निरवैर सिंह को रस्सियों से बांध लिया और जगजीत सिंह पर हथियारों से वार किए। दोनों का असलहा, मोबाइल व पैसे छीनकर गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा कर लिया। जगजीत सिंह के बयान पर बाबा मान सिंह और उनके 15-20 साथियों पर थाना सुल्तानपुर लोधी में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने 10 निहंग किए थे गिरफ्तार वहीं बुधवार रात को निहंग सिंह मान सिंह के 10 सेवादारों (निहंगों) की ओर से बाबा बलबीर सिंह के दूसरे डेरे गांव बूसोवाल रोड के समीप पीर गेब पर कब्जा करने की कोशिश की गई। इस पर पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर 10 निहंगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इनमें 15 मई 2020 को दोनों गुटों में हुई झड़प में कत्ल समेत विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज केस में वांछित आरोपी भी शामिल हैं।

आयरन ओर से भरे ट्रक में लगी भीषण आग…देखिए वीडियो

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -