Home Uncategorized छुरी के राजा ढाबा में पड़ा छापा ,लगभग 16000 लीटर पेट्रोल डीजल...

छुरी के राजा ढाबा में पड़ा छापा ,लगभग 16000 लीटर पेट्रोल डीजल जप्त ,एक टैंकर को भी जप्त किया पुलिस में

0
112

acn18.com कोरबा/ कोरबा जिले का छुरी शहर एक बार फिर सुर्खियों में तब आ गया है जब वहां स्थित राजा ढाबा में छापा मार कर पुलिस ने लगभग 16000 लीटर पेट्रोल और डीजल जप्त किया। ढाबे से लगे गोदाम में खड़े एक टैंकर को भी जप्त किया गया है पुलिस को संदेह है कि इसके जरिए या तो डीजल पेट्रोल लाया जाता है अथवा खरीदा गया अवैध पेट्रोलियम पदार्थ बाहर भेजा जाता है

WhatsApp Image 2023 11 20 at 16.54.44

दर्री सीएसपी रॉबिंसन गुड़िया थाना प्रभारी चमन लाल सिन्हा कटघोरा थाना प्रभारी तेज यादव के साथ पहुंचे पुलिस बल ने जब छुरी स्थित राजा ढाबा में छापा मारा तो वहां बड़ी मात्रा में डीजल पेट्रोल पाया गया। जरीकेन में भरकर रख गए डीजल पेट्रोल का जब आकलन किया गया तो पाया गया की कुल मिलाकर 15860 लीटर डीजल पेट्रोल का यहां अवैध तरीके से भंडारण किया गया था पुलिस द्वारा राजा ढाबा के बाउंड्री में ही खड़े एक टैंकर को भी जप्त कर लिया गया।

WhatsApp Image 2023 11 20 at 16.54.43 1

बाकीमोगरा क्षेत्र में छठ पूजा की धूम,पानी मे उतरकर व्रतियों ने दिया अर्घ्य

error: Content is protected !!