Home KORBA स्कूटी से गिरने के कारण महिला हुई घायल ,सियान सदन के पास...

स्कूटी से गिरने के कारण महिला हुई घायल ,सियान सदन के पास हुआ हादसा

0
61

acn18.com घंटाघर/ महाराणा प्रताप चैक से घंटाघर जाने वाले मार्ग पर सियान सदन के पास हुए सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। खपराभट्टा में रहने वाली महिला अपने रिश्तेदार की स्कूटी वाहन में बैठकर कहीं जा रही थी। सियाद सदन के पास मौजूद फुटपाथ पर स्कूटी के अनियंत्रित होने के कारण वह स्कूटी से सड़क पर गिर पड़े जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद मौके पर लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। आॅटो के माध्यम से महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया।

भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके की गाड़ी से 11लाख रुपए बरामद,पुलिस ने धारा 102 के तहत जप्त किया पैसा ….देखिए वीडियो