Home KORBA 80 वर्ष प्लस और दिव्यांग जानो को घर से वोटिंग की सुविधा ,निर्वाचन...

80 वर्ष प्लस और दिव्यांग जानो को घर से वोटिंग की सुविधा ,निर्वाचन की नयी प्रक्रिया से खुश है नि:शक्त जन , मतदाता जागरूकता अभियान से वोट में होगी इज़ाफा 

0
107

Acn18.com कोरबा / जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार और स्वीप नोडल अधिकारी श्री विश्वदीप के निर्देशन मे मतदाता जागरूकता अभियान कोरबा जिले में जोर सोर से चल रहा है, लोगो को टीम द्वारा अपने वोट का महत्व समझाते हुए अवश्य मतदान करने की अपील की जा रही है| जिससे लोग काफी प्रभावित हो रहे है| इस बार की विधान सभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान होने की संभावना है| इसी कड़ी में निर्वाचन आयोग द्वारा इस वर्ष 80 वर्ष के अधिक उम्र के मतदाताओ और दिव्यांग मतदाताओ जिनको मतदान केन्द्रों तक जाने में दिक्कत है, उनके लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराइ गयी है| इस सुविधा में सेक्टर अधिकारी के देखरेख में पीठासीन अधिकारी अपने दल के साथ बीएलओ के माध्यम से पूर्व में आवेदन किये गए 80 प्लस व दिव्यांग मतदाताओ के घर जाकर डाक मतपत्र के माध्यम से उन्हें वोट डालवा रहे है, जो की परिणाम के दिन गिनती की जाएगी| यह सुविधा कोरबा जिले के चारो विधानसभा में जारी है |

कोरबा विधानसभा के रूट क्रमांक 4 कोसबाड़ी, खरामोरा, डिंगापुर में आज 92 वर्ष की वृद्धा श्रीमती फुलकुंवर निवासी खरामोरा ने घर में ही पूरी पारदर्शिता के साथ अपना वोट डाक मतपत्र के जरिए डाली है| यह सुविधा पहली बार पाकर फुलकुंवर ने बहुत ही ख़ुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद दी है| इसी प्रकार कोसबाड़ी निवाशी शकुंतला और नीम चौक बस्ती निवासी शीतलमती 90 वर्ष ने भी प्रशान्ता के साथ वोट दी है| सेक्टर अधिकारी ने बताया की मेरे रूट में कुल 17 ऐसे मतदाता है जो पूर्व में आदेवन किये है आज उनके घर घर जाकर मतदान दल के साथ सभी व्यवस्था लेकर डाक मतपत्र के माध्यम से अपना वोट दे रहे है| स्वीप टीम प्रभारी अनिल रात्रे ने बताया की निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम लगातार चल रहा है जिससे लोग अपने वोट डालने के प्रति जागृत हो रहे है इसीकारण सभी मतदाता शत प्रतिशत वोट डालने की बात कह रहे है|

error: Content is protected !!