Home Uncategorized नक्सलियों के डर से चुनाव का बहिष्कार कर रहे ग्रामीण, डर से...

नक्सलियों के डर से चुनाव का बहिष्कार कर रहे ग्रामीण, डर से उंगली पर नहीं लगवा रहे स्याही

0
141

acn18.com बीजापुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 का प्रथम चरण का मतदान सुबह से 20 सीटों पर चल रही है। वहीं बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में माओवादियों के खौफ के बीच मतदान हो रहा है। तो वहीं ग्रामीण चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। मतदान केंद्र पहुंचकर वोटिंग के बाद उंगलियों पर अमिट स्याही नहीं लगवा रहे हैं।

दरअसल, अबूझमाड़ से सटे भैरमगढ़ ब्लाक के चिह्का गांव में नक्सलियों के खौफ के चलते ग्रामीण स्याही लगवाने से मना कर रहे हैं। कुछ दिनों से नक्सली लगातार चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। साथ ही बैनर पोस्टर लगाकर नेताओं को जान से मारने की धमकी भी दे रहे है। इसी डर से आज चुनाव के दिन पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे ग्रामीण चुनाव का बहिष्कार करते हुए ऊँगली में स्याही लगाने से मना कर रहे हैं।

मतदान के बीच नक्सलियों की नापाक करतूत, जवानों पर की गोलीबारी, मतदाताओं को भी…

error: Content is protected !!