spot_img

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल. अशोक चावलानी के भाई अनिल जयसिंह के मुरीद…देखिए वीडियो

Must Read

Acn18.com /कोरबा में भाजपा को करारा झटका उस समय लगा जब भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान कोरबा विधानसभा संचालक अशोक चावलानी के सगे भाई अनिल चावलानी नने कांग्रेस का दामन थाम लिया. अनिल चावलानी ने राजस्व मंत्री जयसिंह के कार्यों से प्रभावित होकर उनके निवास कार्यालय में गुरुवार को कांग्रेस की सदस्यता ले ली। जयसिंह ने उनका स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस प्रत्येक व्यक्ति के हितों का ध्यान रखती है।

- Advertisement -

अनिल चावलानी ने बताया कि मेरी विचारधारा कांग्रेस की रही है। भाजपा से मेरे विचार मेल नहीं खाते। भाजपा के नेता किसी काम को करने के पहले 10 बार सोचते हैं। जबकि जयसिंह अग्रवाल के घर से कोई खाली हाथ नहीं लौटता। वह सब का काम समान भावना के साथ पूरा करते हैं। मेरे भाई बीजेपी प्रत्याशी के चुनाव संचालक हैं। वह जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरी विचारधारा उनसे अलग है। मेरी विचारधारा कांग्रेस से मेल खाती है। इस बार बीजेपी के प्रत्याशी का भविष्य भी ठीक नहीं है। एक हारे हुए प्रत्याशी हैं, जिसे संगठन ने कटघोरा से कोरबा भेज दिया है। वह कहीं भी मुकाबले में नहीं है। कोरबा विधानसभा में जो काम हुए हैं। वह ऐतिहासिक है। सिंधी समाज के प्रति जयसिंह अग्रवाल ने जो काम किया है। उससे भी मैं बेहद प्रभावित रहा हूं। यही सब सोचकर मैने कांग्रेस प्रवेश किया और आगे हम कांग्रेस के पक्ष में ही काम करेंगे।

 

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर:शीतकालीन सत्र में बिल पेश होगा, घोषणा पत्र में भाजपा का वादा था

Acn18.com/देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...

More Articles Like This

- Advertisement -