Home KORBA राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन, नया रायपुर पहुंच...

राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन, नया रायपुर पहुंच किसानों से की बातचीत…

0
101

Acn18.com/रायपुर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी नया रायपुर के ग्राम कटिया पहुंचे। जहां राहुल गांधी किसानों से बातचीत की और धान कटाई के बारे में जानकारी ली। इनके साथ दौरे पर सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव मौजूद हैं।

बता दें कि दोपहर एक बजे राजनांदगांव में तथा दोपहर 2.50 बजे कवर्धा में राहुल गांधी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। राहुल एक बार फिर यहां से कोई नई घोषणा कर सकते हैं। चुनावी वर्ष में कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं से एक-एक घोषणा करा रही है। इधर, प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष चरणदास महंत रविवार दोपहर 12.50 बजे राजनांदगांव व दोपहर 2.40 बजे कबीरधाम में सभा को संबोधित करेंगे।

error: Content is protected !!