spot_img

जिस शकुंतला साहू की जीत ने बटोरी थी प्रदेश भर में सुर्खियां.. पार्टी ने उसका ही काट दिया टिकट, क्या ये है वजह..

Must Read

रायपुर: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। सात नामों वाले इस लिस्ट में कांग्रेस ने चार विधायकों के नाम काट दिए है। सबसे चौंकाने वाला नाम कसडोल का है जहां बड़े नेताओं की सबसे विश्वस्त रही शकुंतला साहू का नाम भी सूची से गायब है। पार्टी ने यहाँ से उनकी जगह संदीप साहू को टिकट दिया है। इस तरह जातीय समीकरण का संतुलन बनाये रखते हुए कांग्रेस ने पार्टी के भीतर डैमेज कंट्रोल का प्रयास किया है। शकुंतला के खिलाफ स्थानीय संगठन में भारी विरोध था जिसके बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे की शकुंतला को इस बार शायद ही पार्टी मौका दे। यह कयास सही साबित हुआ।

- Advertisement -

बता दे कि पिछले दिनों कसडोल विधानसभा में बड़े नेताओं की एक बैठक आहूत हुई थी। इस बैठक में टिकट को लेकर पार्टी के बीच मंथन चल रहा था। वीडियों में देखा गया था कि स्थानीय नेताओं ने विधायक शकुंतला साहू की जमकर मुखालफत की थी। संगठन के नेताओं ने बताया था कि उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी नहीं दी जाती। इस बात को लेकर नेताओं की विधायक से बहस भी हो गई थी।

यह था पिछ्ला प्रदर्शन

बात करें कसडोल विधानसभा में संपन्न हुए पिछले यानी 2018 के चुनाव की तो शकुंतला साहू ने इस सीट पर भाजपा के कद्दावर नेता और तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल को शिकस्त दी थी। शकुंतला साहू को 1 लाख 21 हजार 422 वोट मिले थे। वही भाजपा के गौरीशंकर अग्रवाल को 73 हजार मतों से संतुष्ट होना पड़ा था। इस तरह शकुंतला साहू ने कसडोल विधानसभा में कांग्रेस के लिए 49.14% फ़ीसदी वोट हासिल किये थे।

हालाँकि कांग्रेस ने महिलाओ को साधने की पूरी कोशिश की है। तीसरी लिस्ट में भी कांग्रेस ने 7 में से चार उम्मीदवार महिलायें है। इस तरह देखा जाएँ तो कांग्रेस ने प्रदेश भर के 90 विधानसभाओं में 18 महिलाओं को मौक़ा दिया है। आज जारी हुए लिस्ट को मिलकर कांग्रेस ने इस बार अपने कुल विधायकों में 22 को रिप्लेस किया है। अब देखना दिलचस्प होगा है कि बदल गए नामों के साथ क्या कांग्रेस अपना पुराना प्रदर्शन दोहरा पाएगी?

इन महिलाओं को मिला इस बार मौक़ा

01. प्रतापपुर से राजकुमारी मरावी
02. लैलूंगा से विद्यावती सिदार
03. सारंगढ़ से उत्तरी जांगड़े
04. पाली-तानाखार से दुलेश्वरी सिदार
05. तखतपुर से रश्मि सिंह
06. बिलाईगढ़ से कविता प्राण लहर
07. धरसींवा से छाया वर्मा
08. कुरूद से तारिणी चंद्राकर
09. संजारी बालोद से संगीता सिन्हा
10. डौंडीलोहारा से अनिला भेड़िया
11. डोंगरगढ़ से हर्षिता बघेल
12. भानुप्रतापपुर से सावित्री मंडावी
13. खैरागढ़ से यशोदा वर्मा
14. पामगढ़ से शेषराज बर्मन
15. बैकुंठपुर से अंबिका सिंहदेव
16. महासमुंद से डॉ. रश्मि चंद्राकर
17. सिहावा से अंबिका मरकाम
18. सरायपाली से चातुरी नंद

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -