spot_img

जिस तारीख को सलमा का कत्ल हुआ, उसके 5 साल बाद आई डीएनए रिपोर्ट, 21 अक्टूबर का बना संयोग

Must Read

Acn18.com/कोरबा, पांच साल पहले 21 अक्टूबर 2023 को सलमा सुलताना का कत्ल कर निर्माणाधीन सड़क के किनारे दफन कर दिया गया था। यह बड़ा संयोग है कि 5 साल पहले 21 अक्टूबर को सलमा का कत्ल हुआ था और आज 21 अक्टूबर को उसके कंकाल का डीएनए रिपोर्ट आया है। रिपोर्ट में साफ हो गया है कि पुलिस को मिला कंकाल सलमा सुलताना का ही है।

- Advertisement -

पांच साल बाद 2023 में पुलिस ने सलमा सुलताना के गुमसुदगी के मामले को रिओपन किया। तस्दीक के दौरान पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद जो खुलासा हुआ ये पुलिस के लिए भी चौकाने वाला था। पता चला कि साल 2018 में उसे मार कर सड़क के किनारे दफन कर दिया गया है। पुलिस ने जांच तेज कर दी। कुछ माह पूर्व संदेहियों के निशानदेही पर पुलिस कोहड़िया के समीप ने दर्री फोरलेन के किनारे खुदाई की मगर पुलिस के हाथ कुछ नही लगा। इसके बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ने में फोकस किया। कुछ दिनों बाद ही आरोपी मधुर साहू और उसके दोनो साथी पकड़े गए। सैटेलाइट तस्वीर के जरिए

पुख्ता इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने कोर्ट से अनुमति लेकर कोहड़िया के पास नेशनल हाईवे के किनारे खुदाई की गई। पुलिस को मौके से कंकाल मिला। मगर बगैर डीएनए टेस्ट के पुलिस मामले की हकीकत से काफी दूर थी। लिहाजा नरकंकाल का फिमर बोन के सैंपल और सलमा सुलताना की मां का ब्लड सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया। करीब एक माह बाद डीएनए रिपोर्ट आई है। जिसमे साफ हो गया है कि कंकाल समला सुलताना के हैं। इस सनसनीखेज वारदात को सुलझाने में कोरबा पुलिस अब जाकर पूरी तरह सफल हुई है। सलमा की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी मधुर साहू और उसके दो साथी कौशल श्रीवास और अतुल शर्मा को कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -