Home छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सलियों के बड़े मंसूबे पर फेरा पानी, विस्फोटक सामाग्री बरामद

पुलिस ने नक्सलियों के बड़े मंसूबे पर फेरा पानी, विस्फोटक सामाग्री बरामद

0
49

WhatsApp Image 2023 10 19 at 5.34.12 PMखैरागढ़। जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. टाटीधार के जंगल में पुलिस की टीम ने विस्फोटक सामाग्री के साथ नक्सल डंप बरामद कर नक्सलियों के मंसूबों को ध्वस्त किया है. यह कार्रवाई बकरकट्टा थाना क्षेत्र में की गई है.

जानकारी के अनुसार, खैरागढ़ पुलिस ने बकरकट्टा थाना क्षेत्र अन्तर्गत टाटीधार जंगल में नक्सली डंप बरामद कर सप्ताह में दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है. डंप से बारूद, मेडिकल समान और अन्य सामाग्री की बरामदगी की गई है. यह कार्रवाई बीएसएफ और आईटीबीपी की टीम द्वारा की गई है.