Home KORBA चुनाव कार्य में लापरवाही, कलेक्टर ने दो कर्मचारियों को किया निलंबित

चुनाव कार्य में लापरवाही, कलेक्टर ने दो कर्मचारियों को किया निलंबित

0
103

Acn18.com/रायगढ़, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने चुनाव कार्य में लापरवाही बरते वाले शिक्षक डाइट धरमजयगढ़ मुलाराम भगत एवं सहायक ग्रेड-3 धनीराम राठिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. निलंबन अवधि में दोनों कर्मचारियों को अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कार्यालय धरमजयगढ़ में अटैच किया गया है.

शिक्षक डाईट धरमजयगढ़ मुलाराम भगत एवं सहायक ग्रेड-3 धनीराम राठिया वन परिक्षेत्र कापू को विधानसभा क्षेत्र 19 धरमजयगढ़ अंतर्गत मतदान दल में ड्यूटी लगाकर प्रशिक्षण के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल धरमजयगढ़ में उपस्थित होने निर्देशित किया गया था. दोनों कर्मचारियों द्वारा निर्वाचन प्रशिक्षण के महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है.

error: Content is protected !!