Home छत्तीसगढ़ सर्वसम्मति से सुरेश रोहरा अध्यक्ष और जितेंद्र वर्मा सचिव चुने गए

सर्वसम्मति से सुरेश रोहरा अध्यक्ष और जितेंद्र वर्मा सचिव चुने गए

0
37

कोरबा। विगत दिवस प्रगतिशील लेखक संघ कोरबा इकाई की पुनर्गठन बैठक सम्पन्न हुई । इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रांतीय प्रलेसं के अध्यक्ष नथमल शर्मा,सचिव मंडल सदस्य रफीक खान व कार्यकारिणी सदस्य नरेश अग्रवाल उपस्थित थे ।
सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयानुसार सुरेशचंद्र रोहरा अध्यक्ष , जितेंद्र कुमार वर्मा सचिव,उपाध्यक्ष कामेश्वर पांडेय, व कोषाध्यक्ष कमल सर्वविद्या चुने गए ।
इस अवसर पर अध्यक्ष नथमल शर्मा ने इकाई की सक्रियता और सदस्यों की सांगठनिक प्रतिबद्धता पर सार्थक विचार व्यक्त किये । इस अवसर पर शिव शंकर अग्रवाल, श्याम बिहारी सिंह बनाफर, यूनुस दलियानपूरी, बीके शुक्ला अधिवक्ता, सनंददास दीवान एल्डरमेन , विशाल सक्सेना इत्यादि उपस्थित थे ।
चुने गए सभी पदाधिकारियों को राज्य प्रलेसं की ओर से बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं, आशा है कोरबा प्रलेसं इकाई, प्रलेसं छत्तीसगढ़ के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अपनी सक्रियता को अवश्य ही नूतन गति देंगे ।