Home KORBA BREAKING : पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी, बड़ी मात्रा में मिली चांदी...

BREAKING : पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी, बड़ी मात्रा में मिली चांदी की पायल, हो सकता है चुनावी कनेक्शन

0
81

Acn18.com/कोरबा, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के आचार संहिता की घोषणा से पहले पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। इसमें संदिग्धों के साथ-साथ वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है। कोरबा जिले के दर्री में पुलिस ने अभियान के तहत एक वाहन की जांच की तो उसे बड़ी मात्रा में चांदी की पायल मिलीं। इनके बिल मांगे गए है ताकि वैधता की पुष्टि हो सके। साथ ही अनुमान लगाया जा रहा है कि ये सामान चुनावी प्रपंच से भी जुड़ा हो सकता है। वास्तविकता क्या है, यह जानने के लिए लोग काफी बेचैन है।

error: Content is protected !!