Home KORBA प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

0
41

Acn18.com/दंतेवाड़ा, जिले के कोंआकोंडा थाना क्षेत्र में पेंटा के जंगल में प्रेमी युगल की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. बताया जा रहा कि दोनों चार दिन से लापता थे. परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे.

ग्राम पालनार के पास पेंटा के जंगल में शनिवार की सुबह जंगल की ओर से बदबू आने पर ग्रामीणों ने एक पेड़ पर एक शव को लटकता देखा. पास जाने पर जमीन पर एक शव और पड़ा मिला. इस जानकारी लगते ही पालनार गांव में सनसनी फैल गई. शव की पहचान टिकनपाल निवासी हुंगा ताती (20) के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोटमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. वहीं लडक़ी नाबालिग है.