Home KORBA डेढ़ सौ पेड़ काटकर 50 एकड़ वनभूमि पर किया कब्जा, डीएफओ बोलीं-...

डेढ़ सौ पेड़ काटकर 50 एकड़ वनभूमि पर किया कब्जा, डीएफओ बोलीं- इसमें क्या ताज्जुब? पेड़ तो पूरे इंडिया में कट रहे…

0
112

Acn18.com/कोरिया, कोरिया वन मंडल अंतर्गत सोनहत वन परिक्षेत्र के भगवतपुर में ग्रामीणों ने वनाधिकार नहीं मिलने पर 150 साल के बड़े वृक्षों को काटकर 50 एकड़ वनभूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है. प्रकरण पर कार्रवाई पर डीएफओ पूरे देश में पेड़ों की कटाई होने की बात कहने लगीं.

बता दें कि कोरिया वन मंडल में पेड़ों की कटाई का यह कोई पहला मामला नहीं है. देवगढ़ रेंज के कर्री और खड़गवां रेंज में भी पेड़ों की अवैध कटाई हो रही है. जहां पर इतने बड़े पैमाने पर एक तरफ से डेढ़ सौ राष्ट्रीयकृत साल वृक्षों की बेधड़क कटाई हो गई और वन कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके द्वारा ना तो पीयूआर की कार्रवाई की गई, और ना ही विभाग के उच्चाधिकारियों को खबर की गई.

error: Content is protected !!