Home KORBA कटक में बदमाशों का आतंक : अज्ञात हमलावरों ने की चाय दुकान...

कटक में बदमाशों का आतंक : अज्ञात हमलावरों ने की चाय दुकान के मालिक की हत्या, पत्नी की स्थिती गंभीर, मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

0
100

Acn18.com/कटक, ओडिशा के कटक जिले के निश्चिंतकोइली ब्लॉक में बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों ने एक चाय नाश्ते की दुकान के मालिक और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया. बदमाशों ने जब हमला किया उस समय दोनों पति-पत्नी सालेपुर पुलिस सीमा के तहत कुलिया बाजार में दुकान में सो रहे थे. इस हमले में दुकान के मालिक हरकृष्ण की मौका-ए-वारदात पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी अन्नपूर्णा को गंभीर हालत में कटक ले जाया गया.

आज सुबह जब स्थानीय लोग नाश्ते की दूकान पहुंचे तब उन्हें घटना की जानकारी हुई और उन्होंने मृतक के परिवार और पुलिस को इसकी सूचना दी. हालांकि हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, सालेपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच पर जुटी है.]