Home KORBA किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आएगी पीएम किसान सम्मान निधि...

किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त!

0
119

Acn18.com/रायपुर, पीएम किसान निधि की 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए खुशखबरी है. अप्रैल-मई 2023 तिमाही के लिए 15वीं किस्त 27 नवंबर 2023 तक आने की संभावना है. यदि किसी किसान को राशि नहीं मिलती है तो उसे pmkisan.gov.in वेबसाइट पर पीएम किसान लाभार्थी सूची 2023 की जांच करनी होगी.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसानों को प्रत्येक तिमाही में 2000/- रुपये और सालाना 6,000/- रुपये दिया जाता है. कई किसानों ने इस योजना के लिए पंजीकरण कराया है. बता दें कि 11 करोड़ से अधिक किसान पीएम किसान की 15वीं किस्त तिथि 2023 की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं.

error: Content is protected !!