Home KORBA बाइक सवार तीन युवकों को ट्रेलर ने मारी ठोकर, अनियंत्रित होकर टकराए...

बाइक सवार तीन युवकों को ट्रेलर ने मारी ठोकर, अनियंत्रित होकर टकराए पेड़ से, एक की मौत दो घायल

0
108

Acn18.com/कोरबा के करतला थाना क्षेत्र में बीती रात जबरदस्त सड़क हुआ। डांस देखकर घर लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को करतला के पास एक ट्रक ने ठोकर मार दी,जिसके बाद उनकी बाइक पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार एक दोस्त की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती किया गया है वहीं मृत युवक के मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

कोरबा में सड़क हादसों के दौरान लोगों की मौत होने का दौर जारी है। बीती रात करतला थाना क्षेत्र में एक ऐसी ही घटना सामने आई जब डांस देखकर घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को ट्रेलर ने ठोकर मार दी। हादसे के बाद तीनों बाइक समेत सड़क किनारे पेड़ से टकरा गए जिससे सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण करण राठिया नामक युवक की मौत हो गई वहीं बलराम और दिलेश्वर राठिया घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है,कि तीनों करतला के ही रहने वाले है, जो रात एक बजे गांव में ही आयोजित डांस देखकर घर लौट रहे थे।

दुर्घटना में घायल बलराम राठिया की हालत गंभीर बनी हुई है,जो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। बरहाल बलराम के मौत के मामले में मर्ग कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!