spot_img

छत्तीसगढ़ के 7 जिलों के लिए यलो अलर्ट:बिलासपुर, सरगुजा, कोरबा में तेज बारिश, 2 से 3 डिग्री गिरा पारा; रायपुर, महासमुंद में कोटा पूरा

Must Read

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 7 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा, मुंगेली बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भारी बारिश का अनुमान है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।

- Advertisement -

रायपुर समेत बलौदाबाजार, महासमुंद और बीजापुर जिले में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार से प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में कमी होने की संभावना जताई है। इसी के साथ तापमान में बढ़ोतरी का भी अनुमान है।

शुक्रवार को रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से अधिक बारिश हुई। शनिवार सुबह से भी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव में बादल छाए हुए हैं। हालांकि इन जिलों में बारिश की संभावना कम है।

रायपुर में शनिवार सुबह से बादल छाए हैं।
रायपुर में शनिवार सुबह से बादल छाए हैं।
बीते 24 घंटे में इन जिलों में हुई बारिश (आंकड़े मिलीमीटर में)

रायपुर 30.2
बलौदाबाजार 122.5
रायगढ़ 115.1
राजनांदगांव 104.9
कबीरधाम 65.6
जिलों में बारिश की स्थिति

सामान्य बारिश कम बारिश
बालोद, बस्तर, बेमेतरा बलरामपुर, दंतेवाड़ा ,जशपुर
बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद कोंडागांव ,कोरबा, कोरिया
जांजगीर, कबीरधाम, कांकेर, महासमुंद नारायणपुर, सूरजपुर, सरगुजा
रायगढ़, राजनंदगांव, सुकमा बीजापुर, सुकमा
कब जारी किया जाता है यलो अलर्ट?

जब कई जगह पर भारी बारिश की आशंका होती है तो सरकार येलो अलर्ट जारी करती है। यलो अलर्ट में 64.5 से 115.5 मिमी तक बारिश होने की उम्‍मीद होती है। मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी करने का मतलब है कि अभी कोई खतरा नहीं है, लेकिन मौसम कभी भी खतरनाक हालात बना सकता है। इसमें भारी बारिश के 2 घंटे तक होने की आशंका रहती है। साथ ही बाढ़ आने की आशंका भी रहती है।

 

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बाल बाल बचे प्रदेश के मंत्री और भाजपा पदाधिकारी,अभिशप्त कोरबा को कब मिलेगी हवाई और रेल की समुचित सुविधा

Acn18.com/पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉक्टर बंसीलाल महतो की धर्मपत्नी के दशगात्र में शामिल होने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और स्वास्थ्य...

More Articles Like This

- Advertisement -