spot_img

RTO इंस्पेक्टर के सुने मकान में स्कूटी में पहुंचे चोर:पत्नी तीजा मनाने गयी थी मायके,वाईफाई कैमरे से चोरी का पता चला

Must Read

Acn18.com/रायपुर के खम्हारडीह इलाके के भावना नगर में RTO इंस्पेक्टर के सूने मकान में चोरी की वारदात हुई है। एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। चोरों ने पहले स्कूटी से रेकी की, फिर मौका देखकर घर के अंदर घुस गए। सोने-चांदी के आभूषण समेत डेढ़ लाख रुपये नकदी पार कर दिया।

- Advertisement -

यह घटना अंबिकापुर में पदस्थ RTO इंस्पेक्टर जितेंद्र भूषण के रायपुर स्थित घर में हुई है। उनकी पत्नी 14 सितंबर से तीजा मनाने मायके गई हुई है। 17 सितंबर की रात 2 बजे के करीब 2 युवकों ने पहले स्कूटी से आसपास के एरिया की रेकी की। फिर मौका देखकर दीवाल फांदकर अंदर घुस गए।

सबसे पहले चोरों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़ा। फिर कमरें के अंदर रखी आलमारी के लॉकर को तोड़ दिया। वहां रखें डेढ़ लाख नगद और सोने और चांदी के गहने पार कर लिया।

वाईफाई कैमरें से चोरी का पता चला

चोरी की घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित की पत्नी ने अपने मायके से घर के कैमरे को चेक किया। तो वो टूटकर लटका हुआ मिला। उन्हें शक हुआ तो वो घर पहुंची। वहां देखा तो घर का लॉक टूटा हुआ था। साथ ही चोरी का पता चला।

इस मामलें को लेकर खम्हारडीह थाना TI कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। मौकें से कुछ सुबूत भी मिले है। चोरों की तलाश की जा रही है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -