Home KORBA हाथियों ने ली एक ग्रामीण की जान,ग्रामीणों में पहली दहशत

हाथियों ने ली एक ग्रामीण की जान,ग्रामीणों में पहली दहशत

0
53

Acn18.com कोरबा मनोज यादव/छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली जानवरों का आतंक हमने का नाम नहीं ले रहा रोजाना भालू और हाथियों के हमले में बेकसूर लोगों की जान जा रही है। ऐसे ही एक घटना कटघोरा वन मंडल की ग्राम नवापारा में सामने आई जहां हाथियों के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीण किसी काम से जंगल की तरफ गया हुआ था तभी उसका सामना हाथियों से हो गया। पिछले एक सप्ताह के दौरान हाथियों ने चार लोगों की जान ले ली है जिससे ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल देखा जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और जरूरी कार्रवाई करने में जुट गया। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वह जंगल की तरफ जाने से बचे ताकि किसी भी तरह की जनहानी ना होने पाए।