spot_img

PM मोदी कल आएंगे छत्तीसगढ़:खुली जीप में मंच तक पहुंचेंगे, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण; रायगढ़ में घर-घर निमंत्रण बांट रहे BJP नेता

Must Read

Acn18.com/पीएम नरेन्द्र मोदी कल रायगढ़ दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम दोपहर 2.15 बजे जिंदल एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से उतरेंगे। PM हेलिकॉप्टर से कोडातराई एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे जहां विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास के बाद आम सभा को संबोधित करेंगे।

- Advertisement -

पीएम के आगमन को देखते हुए कोडातराई एयरपोर्ट के आसपास के एक किलोमीटर के दायरे को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है, जहां ड्रोन उड़ाना भी प्रतिबंधित किया गया है। इतना ही नहीं दोपहर में रायगढ़ सारंगढ एनएच पर भी दोपहर दो घंटे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।

पीएम के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर निमंत्रण भी दे रही हैं। पीएम का मिनट टू मिनट प्रोटोकॉल अब तक नहीं आया है। लेकिन तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी लगभग दो घंटे जिले में रहेंगे।

कई कार्यों का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

पीएम मोदी ढाई बजे से लेकर तीन बजे तक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे और कोयला, ऊर्जा, रेल और स्वास्थ्य विभाग के कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान संबंधित विभागों के मंत्री भी रहेंगे मौजूद। सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पीएम मोदी 3 बजे से 4 बजे तक कोंडातराई में आम जनता को संबोधित करेंगे। आम सभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।

50 हजार वर्ग फीट में 4 डोम

पीएम की सभा के लिए 50 हजार वर्ग फीट में 4 अलग-अलग डोम बनाए गए हैं। खास बात ये है कि पीएम विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास के बाद खुली जीप से सीधे मंच तक पहुंचेंगे। इस बीच वे जनता के बीच भी जाएंगे।

कार्यक्रम को लेकर पूरी जिला भाजपा तैयारियों में जुटी हुई है। भाजपा की महिला मोर्चा घर-घर जाकर मोदी जी के कार्यक्रम का निमंत्रण भी बांट रही हैं। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सांसद गोमती साय ने भी शहर भ्रमण किया और लोगों के घर जाकर पीएम मोदी के कार्यक्रम का न्योता दिया।

सांसद का कहना है कि मोदी जी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि जनता में भी उत्साह है। सभा में डेढ लाख से अधिक लोगों की भीड़ रहेगी। लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने ले जाने की व्यवस्था भाजपा के द्वारा की जा रही है। पीएम की सभा ऐतिहासिक होगी।

28 सितंबर को बिलासपुर आने की भी उम्‍मीद

पीएम मोदी के इसी महीने बिलासपुर आने की संभावना है। इसके लिए पार्टी के स्‍तर पर प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि भाजपा की दूसरी यात्रा जशपुर से 15 तारीख को शुरू होगी। दोनों यात्राओं का 28 सितंबर को बिलासपुर में समापन होगा। पार्टी वहां बड़ी जनसभा करने की तैयारी में है। इसी सभा के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया जा रहा है।

इससे पहले प्रधानमंत्री 7 जुलाई को ही छत्तीसगढ़ दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सभा की थी। साथ ही 7600 करोड़ रुपए के विकासकार्यों की सौगात भी दी थी।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -