Home KORBA शहर के बेहद नजदीक आया तेंदुआ:कॉलोनी के पास पहाड़ी पर बैठा आया...

शहर के बेहद नजदीक आया तेंदुआ:कॉलोनी के पास पहाड़ी पर बैठा आया नजर, लोगों में दहशत; वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

0
47

Acn18.com/कांकेर शहर के आदर्श नगर कॉलोनी के पास पहाड़ी पर शुक्रवार को तेंदुआ नजर आया। शहर के बेहद नजदीक तेंदुए नजर आने से लोगों में दहशत का माहौल है। कुछ लोगों ने दूर से तेंदुए का वीडियो भी बना लिया।

गुरुवार को भी बारिश के बीच तेंदुआ आदर्श नगर से लगी पहाड़ी पर बैठा नजर आया था। तेंदुआ काफी देर तक पहाड़ी पर ही बैठा रहा था। शहर के कई वार्ड पहले ही भालू की दहशत में हैं।दिनदहाड़े भालू शहर के वार्ड में घुस रहे हैं। इस बीच अब शहर से लगे पहाड़ पर तेंदुआ दिखने से लोग डरे हुए हैं। रात में भी लोग अकेले घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं।

वन विभाग ने अलर्ट किया जारी, अकेले रात में बाहर नहीं जाने की दी सलाह

बता दें कि इससे पहले भी तेंदुआ शहर और आसपास के इलाकों में घुस चुका है। 2013 में शहर के बीच घुसे तेंदुए ने 16 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इसके अलावा ठेलकाबोड़ गांव में 2 तेंदुए रेस्क्यू किए गए थे। अब फिर से तेंदुए के देखे जाने पर वन विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।