Home छत्तीसगढ़ CG के युवक को Odisha पुलिस ने किया गिरफ्तार… भजन मंडली में...

CG के युवक को Odisha पुलिस ने किया गिरफ्तार… भजन मंडली में आने वाली महिलाओं से पहले करता था दोस्ती, फिर करता था गंदा काम

0
123

ओड़िशा की सोनपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ के बागबाहरा के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि खाटू श्याम बाबा के भजनों में शामिल होने वाली महिलाओं से पहले वो दोस्ती करता और फिर उन्हें शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करता और उनसे पैसे भी वसूलता. इस पूरे मामले की शिकायत पीड़िता ने कई दिनों तक ब्लैकमेलिंग से परेशान होने के बाद अपने परिवार से की और फिर आरोपी के खिलाफ पीड़ित परिवार ने सोनपुर पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को टिटलागढ़ से गिरफ्तार किया गया है.

 

error: Content is protected !!