Home KORBA जैलगाव मार्ग पर भारी वाहन सड़क से उतरा, मवेशी और युवक को...

जैलगाव मार्ग पर भारी वाहन सड़क से उतरा, मवेशी और युवक को बचाने के फेर में हादसा

0
111

Acn18.com/दर्री पुलिस थाना क्षेत्र में दुर्घटनाओं का दौर जारी है। भारी वाहन की ठोकर से दो गायों की मौत का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि अयोध्यापुरी जलगांव मुख्य मार्ग पर मवेशी और युवक को बचाने के चक्कर में एक वाहन सड़क से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लोगों ने इस रास्ते पर स्पीड ब्रेकर बनाने पर जोर दिया है।

दर्री से गोपालपुर तक सडक की दशा क्या ठीक हुई, हादसों की बाढ़ सी आ गई। लगातार इस मार्ग पर हादसे हो रहे है। वाहनों की ज्यादा रफ्तार के अलावा सड़क पर मवेशियों की दखल और लोगों की लापरवाही भी इसका एक प्रमुख कारण है। एक हैवी वाहन के साथ भी ऐसा ही हुआ। उसके दुर्घटग्रस्त होने से चालक को आंशिक चोट आई है।

पावर सिटी गेट से लेकर आगे के हिस्से में दो जगह स्पीड ब्रेकर बनाया जाना जरूरी हो गया है।

कोरबा जिले में सरकारी और सीएसआर के फंड का उपयोग करने से सड़कों के अच्छे दिन आ गए हैं लेकिन इसी के साथ दुर्घटना होने से समस्या भी पैदा हो रही है। इस तरह की स्थिति पर रोक कैसे लगे यह प्रशासन के लिए एक चुनौती तो है ही।

error: Content is protected !!