Home छत्तीसगढ़ बादल फटने से बढ़ा नदी का जल प्रवाह, मची भारी तबाही, घर...

बादल फटने से बढ़ा नदी का जल प्रवाह, मची भारी तबाही, घर छोड़ने को मजबूर हुए 70 परिवार

0
128

Screenshot 2023 08 10 065632प्रदेश में लगातार तबाही का मंजर थमने का नाम ही नहीं ले रहा अब एक देर शाम सिरमौरी ताल गांव के पास ऊपर अचानक जंगल में बादल फटने से भारी तबाही मच चुकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी है कि बादल फटने से गांव में भारी तबाही हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव मे एक मकान मलबे तले दब गया है जिसके नीचे लोंगों के होने की संभावना है।

एनएच को भी भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन ने शिलाई-पांवटा एनएच पर सतौन से राजबन तक सफर न करने की सलाह दी है। उधर, एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि जगह जगह पेड़ गिरे हुए है। मशीने लगाई गई है। गांव तक पंहुचने के प्रयास किए जा रहे है।