Home KORBA ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन अपचारी सहित...

ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन अपचारी सहित सात आरोपी गिरफ्तार

0
85

Acn18.com/रात के अंधेरे में ट्रक चालकों से मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में कोरबा की उरगा पुलिस ने तीन अपचारी सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भूपेंद्र मरावी नामक ट्रक चालक की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम संडैल निवासी दुबराज लहरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब उसने अपने साथियों के साथ मड़वारानी मार्ग पर चालक से मोबाईल और रुपयों की लूट करने की बात स्वीकार कर ली,जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने ढोढ़ीपारा, राताखार और दीपका के चैनपुर से बाकी के तीन आरोपी सहित तीन अन्य अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से मोबाईल,नकदी रकम और वारदात में उपयोग किए गए दो बाइकों को बरामद कर लिया। आरोपियों ने बताया,कि उनके द्वारा कनकी,बरबसपुर मुख्य मार्ग,मुड़ापार सहित सर्वमंगला क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया था।

error: Content is protected !!