Home KORBA VIDEO: ईडी की टीम एक बार फिर पहुंची कोरबा, कुछ व्यापारियों के...

VIDEO: ईडी की टीम एक बार फिर पहुंची कोरबा, कुछ व्यापारियों के यहां की गई छापेमारी

0
95

Acn18.com/ईडी की टीम एक बार फिर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में छापेमारी कर रही है. स्टेशन रोड निवासी नगर निगम कोरबा के पूर्व पार्षद और व्यवसायी शिव अग्रवाल के यहां सुबह 5:00 बजे ही ईडी की टीम ने दस्तक दी. घर के लोग कुछ समझ पाते तब तक टीम ने घर के सभी लोगों को एक कमरे में एकत्रित कर जांच करना शुरू कर दिया. शिव अग्रवाल के यहां मिला तो कुछ नहीं लेकिन उनका पूरा परिवार ईडी की छापेमारी से परेशान जरूर हो गया. लगभग 5 घंटे तक माथापच्ची करने के पश्चात सीडी की टीम खाली हाथ वापस लौट गई. उधर एक और टीम ने किराना गल्ला व्यवसाई रूड़ मल अग्रवाल के घर और दुकान में छापा मारा. टीम के साथ आए सशस्त्र बल के जवान घर के बाहर निगरानी करते देखे गए. रुड़ मल अग्रवाल के यहां क्या मिला इसकी जानकारी की प्रतीक्षा है.

error: Content is protected !!