Acn18.com/राष्ट्रीय राजमार्ग 130 के निर्माण में प्रभावितों को मुआवजा नहीं देने से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए है। राजस्व विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने बिलासपुर कटघारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। लोगों के प्रदर्शन से मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए कटघोरा पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुटे हुए है।



