Home KORBA शराब के नशे में तालाब में छलांग लगाने वाले चाचा की डूबने...

शराब के नशे में तालाब में छलांग लगाने वाले चाचा की डूबने से मौत, चाचा-भतीजे गए थे तालाब में नहाने,15 घंटे की मशक्कत के बाद लाश को निकाला जा सका बाहर।देखिए वीडियो।

0
181

Acn18.com/शराब के नशे में धुत्त होकर तालाब में छलांग लगाना एक व्यक्ति को काफी महंगा पड़ गया। पानी की गहराई में समाने के कारण उसकी जल समाधी बन गई। मामला बालको थाना क्षेत्र के ग्राम चुईया का है जहां रहने वाला समारु राम अपने भतीजे के साथ तालाब में नहाने के लिए गया हुआ था। इस दौरान समारु ने छककर शराब पी और तालाब में छलांग लगा दी। काफी देर तक जब समारु बाहर नहीं आया तब भतीजे ने परिजनों को सूचना दी जिसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद समारु की खोजबीन शुरु हुई और करीब 15 घंटे की मशक्कत के बाद नगर सेना विभाग के गोताखोरों ने उसकी लाश को बाहर निकाल लिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!