Home KORBA देवपहरी जलप्रपात में डूबे शिक्षक की तलाश फिर शुरु,गोताखोरों के साथ ही...

देवपहरी जलप्रपात में डूबे शिक्षक की तलाश फिर शुरु,गोताखोरों के साथ ही एसडीआरएफ की टीम जुटी रेस्क्यु अभियान में,पैर फिसलने के कारण शिक्षक डूब गया था पानी में।देखिए वीडियो।

0
228

Acn18.com/अकलतरा से पिकनिक मनाने देवपहरी के गोविंदझूंझा जलप्रपात पहुंचे शिक्षक के पानी में डूब जाने के बाद उसकी तलाश में पुलिस फिर से जुट गई है। अंधेरा होने के साथ ही पानी का बहाव अधिक होने के कारण शुक्रवार की रात रेस्क्यु अभियान को रोक दिया था। सुबह होने के बाद होमगार्ड विभाग के गोताखोरों के साथ ही बिलासपुर से आई एसडीआरएफ की टीम गहराई में समाए शिक्षक को खोज रही है। जांजगीर जिले के अकलतरा आयुष जैन,लक्ष्मीकांत शर्मा और सत्यजीत राहा पिकनिक मनाने देवपहरी पहुंचे हुए थे जहां पैर फिसलने के कारण सत्यजीत राहा पानी में समा गए। पुलिस को उम्मीद है,कि पानी में बहे शिक्षक को जल्द खोज लिया जाएगा।