Home KORBA यात्री बस ने बाइक सवार दंपत्ति को लिया चपेट में,दंपत्ति के साथ...

यात्री बस ने बाइक सवार दंपत्ति को लिया चपेट में,दंपत्ति के साथ उनकी मासूम बच्ची भी हुई घायल,बस भी हादसे का शिकार होने से बाल बाल बची

0
205

Acn18.com/उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम सरगबुंदिया के पास हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपत्ति और उनकी मासूम बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई। कोरबा से चांपा की तरफ जा रही सांई कृपा कंपनी की बस ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बाइक को ठोकर मारने के बाद बस भी अनियंत्रित हो गई थी जिससे बस में सवार करीब तीस यात्रियों में हड़कंप मच गया था। हादसे में घायल दंपत्ति और मासूम को अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

error: Content is protected !!