Home KORBA चरित्र शंका को लेकर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट,चार...

चरित्र शंका को लेकर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट,चार बच्चों का भविष्य लगा दांव पर, पत्नी को अधमरा कर एक सप्ताह से रखा था घर के कमरे में

0
165

Acn18.com/लेमरु थानांतर्गत गढ़-उपरोड़ा गांव में पत्नी की डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चार बच्चों के पिता पूरन सिंह ने चरित्र शंका को लेकर पत्नी विष्णु देवी को अधमरा कर पिछले एक सप्ताह से अपने घर के कमरे में रखा हुआ था,पुलिस को जब इस बात की जानकारी हुई तब आरोपी पत्नी के पेड़ से गिरकर मौत होने की बात कहकर पुलिस को गुमराह करता रहा। हालांकि कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पत्नी की हत्या करने की बात कुबूल कर ली। आरोपी के खिलाफ धारा 302 का अपराध कायम कर जेल भेज दिया गया हैं। मां की मौत और पिता के जेल चले जाने से चार बच्चों के भविष्य पर खतरा मंडराने लगा है।

error: Content is protected !!