Home KORBA KORBA:एकता महिला मंडल ने मनाया सावन महोत्सव, कई तरह के कार्यक्रम किए...

KORBA:एकता महिला मंडल ने मनाया सावन महोत्सव, कई तरह के कार्यक्रम किए आयोजित

0
115

Acn18.com/सावन का महिना लगने के साथ ही कोरबा में विभिन्न महिला समूहों के द्वारा सावन महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर के महाराणा प्रताप नगर में एकता महिला मंडल के द्वारा सावन महोत्सव मनाया गया। बीती रात आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सेदारी निभाई। इस दौरन महिलाओं ने सावन झूले का भी आनंद लिया। पहली बार सावन महोत्सव मना रही महिला समूह के द्वारा कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।