Home KORBA जहरीले सांप के काटने से किशोरी की मौत, ग्राम सोहागपुर में सामने...

जहरीले सांप के काटने से किशोरी की मौत, ग्राम सोहागपुर में सामने आई घटना, पुलिस कर रही मामले की जांच

0
177

Acn18.com/उरगा थाना क्षेत्र के सोहागपुर में गांव में रहने वाली एक किशोरी की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतका का नाम आमना है,जो सुबह सुबह अपने घर के गलियारे में झाड़ू लगा रही थी तभी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल भाग बावजूद इसके उसकी जान नहीं बच सकी। मर्ग कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

बरसात के जोर पकड़ने के साथ ही कोरबा में जमीन पर रेंगने वाली मौत का खतरा बढ़ गया है। जहरीले सांपो के काटने से लोगों की मौत होने की घटनाएं भी सामने आने लगी है। ऐसी ही एक घटना उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम सोहागपुर में सामने आई जहां अपने घर के गलियारे में झाड़ू लगा रही किशोरी को जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तब वे किशोरी को लेकर सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने किशोरी का उपचार शुरु किया बावजूद इसके उसकी जान नहीं बच सकी और अंततः उसकी मौत हो गई। मृतका का नाम आमना है,कि जिसने हाल में ही कक्षा दसवीं की परीक्ष पास कर 11वीं में गई थी।

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव का पीएम कराया गया फिर लाश परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया।

error: Content is protected !!