Home KORBA KORBA:विवादित प्राचार्य राजेश्वर कश्यप को हटाया बरपाली से

KORBA:विवादित प्राचार्य राजेश्वर कश्यप को हटाया बरपाली से

0
162

Acn18.com/कोरबा, प्रशासन के पास हुई शिकायत के आधार पर शिक्षा विभाग ने शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय बर पाली जिला के विवादित प्राचार्य राजेश्वर कश्यप को हटा दिया है। उन्हें करतला विकासखंड के पीडिया हाई स्कूल में पदस्थ किया गया है। संबंधित आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया। इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी गोवर्धन भारद्वाज ने दी है। इससे पहले बरपाली के अनेक अभिभावकों सहित छात्रों ने प्राचार्य कश्यप की गतिविधियों को लेकर प्रशासन के पास जनदर्शन में शिकायत की थी। जिसमें बताया गया था कि वह मनमाने नियम चलाने पर आमादा हैं और और कुल मिलाकर लोगों को परेशान करने पर तुले हुए हैं। इस तरह की शिकायतों को गंभीरता से लेने के साथ इस कार्रवाई को किया गया है । इसके माध्यम से संदेश दिया गया है कि जो भी सरकारी सेवक अपने तरीके से नियम ठोकने की कोशिश करेगा, उस पर कार्रवाई होगी।

error: Content is protected !!