Home KORBA एमपी नगर में हुए लूट का मामला सुलझा,दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार,लूट का...

एमपी नगर में हुए लूट का मामला सुलझा,दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार,लूट का माल हुआ बरामद

0
219

Acn18.com/सीविल लाईन थानांतर्गत एमपीनगर काॅलोनी निवासी राजकुमार निर्मलकर के घर 24 जून की रात हुई लाखों की लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्की घर मालिक का भांजा निकला जिसने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। आरोपी जांजगीर जिले के ग्राम अमोरा का निवासी है जिसने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के पास 1 लाख 60 हजार रुपए नकदी रकम की बरामदगी की गई है वहीं वारदात में उपयोग किए गए दो बाइक और एक चार पहिया वाहन को भी जप्त किया गया है।

 

error: Content is protected !!