Home छत्तीसगढ़ कार ने 4 लोगों को मारी टक्कर, हालत गंभीर:मवेशी को भी लिया...

कार ने 4 लोगों को मारी टक्कर, हालत गंभीर:मवेशी को भी लिया चपेट में, मौके पर मौत; सीसीटीवी में नजर आए आरोपी

0
134

Acn18.com/सूरजपुर में एक तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक चार लोगों को टक्कर मारी है। जिससे सभी की हालत गंभीर है। कार ने एक मवेशी को भी चपेट में लिया था। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बैंकुठपुर तरफ से आ रही गाड़ी ने रास्ते में एक के बाद एक चार लोगों को टक्कर मारी है। आगे जाकर एक टोल प्लाजा के पास आरोपी गाड़ी निकालते भी नजर आए हैं। घटना के बाद घायलों को अलग-अलग जगह से लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रह है। यह पूरी घटना शनिवार रात की बताई जा रही है।

लोगों को टक्कर मारने के बाद आरोपी कार को छोड़कर भाग गए थे। इसके बाद पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रहा है। जिस गाड़ी से दुर्घटना हुई है उसका नंबर CG29-AD-7150 है, वाहन विश्रामपुर की बताई जा रही है।

error: Content is protected !!