Home KORBA सड़क निर्माण के लिए हटाया जा रहा मकानों को, लोगों ने प्रशासनिक...

सड़क निर्माण के लिए हटाया जा रहा मकानों को, लोगों ने प्रशासनिक कार्रवाई का किया विरोध, प्रभावितों के समर्थन में सड़क पर बैठे रामपुर विधायक ननकीराम कंवर।देखिए वीडियो।

0
219

Acn18.com/कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार के लिए सड़क के दायरे में आने वाले मकानों और दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। बिना मुआवजा दिये ही जिस तरह से ग्राम पताढ़ी में बुलडोजर के माध्यम से लोगों के घरों को धराशायी किया जा रहा है उससे प्रभावितों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है और वे इस कार्रवाई का विरोध कर रहे है। प्रभावितों के समर्थन में रामपुर विधायक ननकीराम कंवर भी उतर गए हैं और बीच सड़क पर बैठकर इस कार्रवाई का विरोध कर रहे है। बीच सड़क पर प्रदर्शन किए जाने से मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

error: Content is protected !!