Home KORBA क्रेन के साथ पोल भी हुआ धराशायी,टल गई बड़ी दुर्घटना,नहीं हुई जनहानी

क्रेन के साथ पोल भी हुआ धराशायी,टल गई बड़ी दुर्घटना,नहीं हुई जनहानी

0
164

Acn18.com/कोरबा में नगर पालिका परिषद् दीपका के कार्यालय के सामने एक बड़ी दुर्घटन होने से टल गई। कार्यालय के सामने एक हाईपोल लगाने का टेंडर जारी हुआ था जिसके बाद क्रेन के माध्यम से पोल को लगाने की प्रक्रिया शुरु हुई। इससे पहले की पोल को उसके निश्चित स्थान पर लगाया जाता उससे पहले ही क्रेन अनियंत्रित होकर पलट गई और पोल भी उसके साथ धराशायी हो गया। हादसे का सुखद पहलु सह रहा,कि इसमें किसी तरह की जनहानी नहीं हुई है। बताया जा रहा है,कि क्रेन का पहिया गटर के चेंबर में फंस गया था जिसके कारण यह हादसा हुआ।