spot_img

पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़: जवानों को भारी पड़ता देख जान बचाकर भागे नक्सली, दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के कांकेर में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से थोड़ी देर चली फायरिंग के बाद नक्सली जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद जवानों ने इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया और मौके से भारी संख्या में नक्सल सामग्री और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है। जवानों की मुठभेड़ आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के जंगल में हुई है।

एडिशनल एसपी अंतागढ़ खोमन सिन्हा ने बताया कि नक्सल ऑपरेशन के तहत थाना आमाबेड़ा, ताडोकी, इरागांव और सुरेली बीएसएफ कैंप से जवान सर्चिंग बुधवार को सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान उसेली-चिंगनार के जंगलो में घात लगाए नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले।

- Advertisement -

जवानों ने मौके पर नक्सलियों के दैनिक उपयोग का समान बरामद किया है। अफसरों ने बताया कि, अंदुरुनी क्षेत्रो में लगातार कैंप खुलने से नक्सली बैकफुट पर हैं। हाल में हुई घटनाएं  नक्सलियों के आंतरिक संघर्ष को भी दिखा रही हैं। अपने ही नक्सली साथी को जनअदालत लगाकर नक्सली मार रहे है। क्षेत्र में अब नक्सलियों के भय का माहौल खत्म हो रहा है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा महापौर और बाकी अध्यक्ष का होगा सम्मान,पूर्वांचल भवन का उद्घाटन करेंगे उद्योग मंत्री

Acn18.com/नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर पूर्वांचल विकास समिती द्वारा नगर निगम कोरबा की महापौर संजू...

More Articles Like This

- Advertisement -