Home छत्तीसगढ़ 45 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक:पत्नी की मौत के बाद से...

45 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक:पत्नी की मौत के बाद से मानसिक रूप से है बीमार, पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

0
177

Acn18.com/मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में हाईटेंशन बिजली के टावर पर बुधवार को एक शख्स चढ़कर हंगामा करने लगा। व्यक्ति शराब के नशे में धुत था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर उसे नीचे उतारा। मामला मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, युवक रामप्रताप उर्फ दीपक मूल रूप से मध्यप्रदेश के शहडोल का रहने वाला है। वो मनेंद्रगढ़ में मजदूरी का काम करता है। उसकी पत्नी की मौत कुछ साल पहले हो चुकी है। वो यहां अकेले ही रहता है। पत्नी की मौत के बाद से वो मानसिक रूप से बीमार है। बुधवार को रामप्रताप 45 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। यहां वो अनाप-शनाप बात करने लगा। गांववालों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। युवक रिंग रोड के पास स्थित बिजली टावर पर चढ़ा था।

पुलिस के आने तक गांववालों ने खुद भी उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वो किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। थोड़ी देर के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाना शुरू किया। युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं था।

शराब के नशे में धुत था युवक

बहुत देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवक नीचे उतरने को तैयार हुआ। उसके उतरने के बाद पुलिस ने उससे बातचीत की और उसकी समस्या पूछी। हालांकि शराब के नशे में धुत युवक ने पुलिस को ज्यादा कुछ नहीं बताया। गांववालों से पूछताछ में पता चला कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है और अक्सर अजीब हरकतें करता रहता है। बहरहाल पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर छोड़ दिया।

error: Content is protected !!