Home KORBA वैवाहिक कार्यक्रम के बीच पहुँचा सर्प, मची अफरातफरी

वैवाहिक कार्यक्रम के बीच पहुँचा सर्प, मची अफरातफरी

0
159

Acn18.com/कोरबा, मौसम में उतार-चढ़ाव के बाद बढ़ती उमस से राहत पाने रेंगने वाले जीव भी बिलो से बाहर निकलने लगे है। ब्राम्हण समाज के स्थानीय भवन में वैवाहिक कार्यक्रम के बीच एक अजगर प्रजाति के सर्प निकलने से हड़कंप मच गया। इसका अंग्रेजी नाम सैंड बोआ बताया गया है। लजालू प्रवृत्ति का जीव जल्दी ना तो प्रतिक्रिया करता है और ना ही मूवमेंट करता है।

कोरबा में ब्राह्मण समाज के भवन में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान अचानक एक विशालकाय अजगर प्रजाति का सांप पहुच गया। उसे देखते ही कार्यक्रम में उपस्थित घरातियों में भय व्याप्त हो गया। लोगों ने इसकी जानकारी सर्पमित्र को दी जिसके बाद विशालकाय अजगर का रेस्क्यू किया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

error: Content is protected !!