Home KORBA गणमान्य नागरिक रामनाथ पराशर नहीं रहे. भाजपा नेता मनोज और वरिष्ठ अधिवक्ता...

गणमान्य नागरिक रामनाथ पराशर नहीं रहे. भाजपा नेता मनोज और वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र पराशर के पिता थे श्री राम नाथ. कल सुबह 11:00 बजे मोतीसागर मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार 

0
280

Acn18.com।कोरबा शहर के गणमान्य नागरिक और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज पाराशर और राज्य अधिवक्ता संघ के सदस्य अधिवक्ता रविंद्र पाराशर के पिताश्री रामनाथ पराशर कोरबा के एक निजी चिकित्सालय में स्वास्थ्य लाभ अर्जित कर रहे थे. अपराह्न लगभग 3:00 बजे अचानक उनका हृदयाघात से निधन हो गया. श्री रामनाथ पराशर के निधन की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर अधिवक्ताओं और शहर के गणमान्य लोगों से भर गया. सभी की आंखें नम थी क्योंकि हर व्यक्ति से व्यक्तिगत तौर पर श्री रामनाथ पराशर जुड़े हुए थे. कोरबा में कई परिवार ऐसे हैं जो रामनाथ पराशर जी को अपना अभिभावक मानते थे उनसे समय-समय पर मार्गदर्शन प्राप्त किया करते थे. उनकी निश्छल मुस्कान और वार्तालाप का सलीका किसी भी कष्ट के निवारण के लिए पर्याप्त था. श्री रामनाथ पराशर जी का पार्थिव शरीर उनके स्टेशन रोड स्थित निवास पर रखा गया है. उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे मोती सागरपारा मुक्तिधाम में किया जाएगा

error: Content is protected !!