Home KORBA बालासोर में रेल हादसा, आरएसएस के स्वयंसेवक जुटे सेवा कार्यों में

बालासोर में रेल हादसा, आरएसएस के स्वयंसेवक जुटे सेवा कार्यों में

0
217

Acn18.com/भुवनेश्वर, ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना में पीड़ितों की सहायता के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक सेवा व राहत कार्य में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने के पश्चात स्वयंसेवक 30 से 35 मिनट में दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए थे। स्वयंसेवकों ने ट्रेन से घायलों व शवों को निकालकर एंबुलेंस से भेजने, रक्तदान, अस्पताल में घायलों के परिजनों की सहायता, भोजन-पानी व अन्य सहायता उपलब्ध करवा रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर लगभग 250 स्वयंसेवक सेवा कार्य में जुटे हैं। प्रातः 3 बजे तक लगभग 400 स्वयंसेवकों ने विभिन्न अस्पतालों में रक्तदान किया था।