Home छत्तीसगढ़ दो सड़क हादसे में दो की मौत:पोल से टकराकर बाइक सवार बीएसपी...

दो सड़क हादसे में दो की मौत:पोल से टकराकर बाइक सवार बीएसपी कर्मी ने तोड़ा दम,डिवाइडर से मोटरसाइकिल टकराने से नाबालिग की गई जान

0
174

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नेवई थाना इलाके में बाइक सवार बीएसपी कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वो अपने परिवार के साथ बाइक से देर रात घर लौट रहा था। अचानक रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वो पोल से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल होने से युवक को सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-10 निवासी दिगंबर साहू (49 वर्ष) अपने परिवार के साथ बाइक से रविवार को रिसाली गए थे। देर रात वो वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वो पोल से टकरा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य चिकित्सालय सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत नाजुक होने पर दिगंबर को आईसीयू में शिफ्ट किया गया। वहां इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

बेटी कर रही लेफ्टिनेंट की ट्रेनिंग
दिगंबर साहू बीएसपी में सीनियर स्टॉफ असिस्टेंट के पद पर कार्यरत था। उनकी बेटी उर्मी साहू आर्मी में लेफ्टिनेंट के लिए चयनित हुई है। पुणे में उनकी ट्रेनिंग चल रही है। वहीं उनका एक बेटा है, जो क्लास 9 में पढ़ रहा है। उनकी पत्नी सेक्टर 9 अस्पताल में नर्स है।
डिवाइडर से टकराने से नाबालिग की मौत
नेवई थाना क्षेत्र में ही एक दूसरी घटना में सेक्टर-6 निवासी अर्पण (16वर्ष) अपने दोस्तों के साथ अलग-अलग बाइक में नेवई डैम नहाने जा रहा था। रास्ते में डिवाइडर से बाइक टकरा गई। इस हादसे में अर्पण की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

error: Content is protected !!